फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम बदले, मियांवाला की फाइल मुख्यमंत्री के पास...फैसले का इंतजार

Tue, 08 Apr 2025 11:01 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून के मियांवाला का नाम रामजीवाला करने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में  प्रदेश के चार जिलों के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम बदल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में चार जिलों के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की थी। जबकि देहरादून के मियांवाला को रामजीवाला करने की फाइल पर सीएम ने अभी निर्णय नहीं लिया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सोमवार को शासन ने हल्द्वानी के दो सड़कों के नाम परिवर्तित कर दिए हैं। अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि हल्द्वानी के मेयर के प्रस्ताव पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की अनापत्ति मिलने के बाद नाम परिवर्तन कर दिया गया है।

विज्ञापन


शहरी विकास निदेशालय और जिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए गए हैं कि वह नवाबी रोड को अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई रोड को गुरु गोलवलकर मार्ग के हिसाब से कार्यवाही कर शासन को बताएं। वहीं, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पूरी करने का आदेश भी जल्द जारी हो सकता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  गर्मी की तपिश करने लगी परेशान, आज पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदान में राहत के आसार कम

मियांवाला की फाइल भी सीएम के पास

देहरादून के मियांवाला को रामजीवाला करने की घोषणा पर विवाद के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से मुलाकात की थी। सीएम ने आश्वासन दिया था कि वे मियांवाला के नाम परिवर्तन के फैसले पर विचार करेंगे। फिलहाल शासन ने मियांवाला की फाइल सीएम के पास पहुंचा दी है। मुख्यमंत्री धामी को इस पर अंतिम फैसला लेना है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सबसे ज्यादा विवाद मियांवाला पर ही है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें