अगर आप मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आईएसबीटी आवासीय योजना में फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें। 31 दिसंबर तक एचआईजी और एमआईजी फ्लैट पर एक लाख व 75 हजार की छूट मिलेगी।
एमडीडीए ने आईएसबीटी नगर आवासीय योजना के तहत 338 एचआईजी तथा 144 एमआईजी फ्लैट बनाए हैं। एमडीडीए अधिकारियों के मुताबिक 192 एचआई तथा 38 एमआईजी फ्लैट खाली हैं। जिन पर 31 दिसंबर तक छूट देने का निर्णय लिया गया है। एचआईजी फ्लैट की कीमत करीब 71 लाख रुपये है।
एमआईजी फ्लैट की कीमत करीब 49 लाख रुपये रखी गई है। एक जनवरी से फ्लैटों पर दी जा रही छूट को खत्म कर दिया जाएगा। फ्लैट कीमत की 10 प्रतिशत धनराशि को एमडीडीए में आरक्षण राशि के रूप में जमा कराना होगा।
एमडीडीए की ओर से आईएसबीटी आवासीय परियोजना के एचआईजी और एमआईजी फ्लैटों पर छूट दी गई है। यह छूट 31 दिसंबर तक के लिए दी जा रही है। इसके बाद फ्लैट पर दी जाने वाली छूट को खत्म कर दिया जाएगा।
-
डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए