फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मेयर ने मनाया उत्तराखंड उदय उत्सव

Mon, 02 Nov 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड उदय उत्सव के दूसरे दिन अमर उजाला परिसर में देहरादून के मेयर विनोद चमोली ने केक काटा।
विज्ञापन


इस केक सेलीब्रेशन में कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। अमर उजाला ने इस कार्यक्रम के साथ ही उत्तराखंड उदय उत्सव का आगाज कर दिया है। अब आप भी आगे आइए।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला की पहल पर प्रदेश भर में उत्तराखंड उदय महोत्सव मनाया जा रहा है। 31 अक्तूबर शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन कर एवं दून बार भवन में केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।

इसके बाद रविवार को मेयर विनोद चमोली ने केक काटा। नगर के विभिन्न क्षेत्रों के पार्षद इस यादगार पल के गवाह बने। मेयर विनोद चमोली ने अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड उदय की पहल पर सराहा। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश भर में इस तरह से स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


उदय उत्सव पर कई भव्य कार्यक्रम होंगे, वही शहर में साफ सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर एक बेहतर राज्य बनाने का प्रयास करना होगा। समारोह में नगर आयुक्त नितिन भदौरिया, पार्षद सतीश कश्यप, सुशील गुप्ता, भूपेंद्र कठैत, सुभाष बालियान, अजय सिंघल, अमित शाह, अरुण खन्ना, महिपाल धीमान, आलोक पंवार, प्रेम प्रकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।

ट्यूजडे को गेस्ट एडिटर पैनल से उठेगा पर्दा
उत्तराखंड उदय उत्सव के दौरान इंटरनेशनल हाउस वाइफ डे पर महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला के अभिनव प्रयास गेस्ट एडिटर पैनल से मंगलवार को पर्दा उठेगा। पैनल में चार हाउस वाइव्स शामिल होंगी। यही पैनल इंटरनेशनल हाउस वाइफ डे (3 नवबंर) के दिन अमर उजाला का देहरादून संस्करण निकालेगा। यह अंक चार नवबंर को आपके हाथों में होगा।

हाउस वाइफ को महज चूल्हे-चौके तक सीमित बताने वालों को अमर उजाला इस प्रयास के जरिए बताना चाहता है कि घर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी हाउस वाइफ ने स्वयं स्वीकारी है, वरना वह कुछ भी कर सकती हैं। इस आयोजन के तहत उत्तराखंड आगाज से अंजाम तक क्विज में सही जवाब देने वाली 1933 हाउस वाइफ में से 20 हाउस वाइफ को लक्की ड्रा के जरिए चुना गया।

इन 20 भाग्यशाली हाउस वाइफ में से चार गेस्ट एडिटर पैनल के लिए चुनी जाएंगी। इसके लिए सोमवार को होटल वायसराय इन में परसेनेलिटी असेसमेंट टेस्ट होगा। प्रतिभागियों को कुछ लिखित और कुछ मौखिक सवालों के जवाब देने होंगे। इन्हीं प्रतिभागियों में से चार अन्य हाउस वाइफ को स्टार होटल डिनर कांटेस्ट के लिए भी चुना जाएगा।

इन्हें परिवार समेत स्टार होटल में डिनर का मौका मिलेगा। सफल प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार और डिनर शिवालिक कालेज ऑफ इंजीनयरिंग की ओर से दिए जाएंगे। दोनों वर्गों में एक-एक स्थान अमर उजाला रूपांतरण क्लब के सदस्यों के लिए आरक्षित है।

स्पोट्स डे पर पीटी संग डांस का तड़का
युनिवर्सल एकेडमी, क्लेमेंटटाउन में उत्तराखंड के 16वें स्थापना दिवस उत्तराखंड उदय का उत्सव गुब्बारे छोड़कर मनाया गया। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन सुनीत पाल अग्रवाल ने सभी छात्रों को उत्तराखंड के इतिहास के बारे में बताया।

रविवार दोपहर करीब तीन बजे से युनिवर्सल एकेडमी में स्पोर्ट्स डे की शुरुआत हुई। शुभारंभ सेंट जोजेफ्स एकेडमी के पूर्व प्राचार्य ब्रदर डोमिनिक जैकब ने किया। इसके बाद बच्चों ने ताईक्वांडो, योगा, मास पीटी और डांस से शानदार शुरुआत की। माउंटेन रेस, थ्री लेग रेस, स्किपिंग, ड्रेस आदि आकर्षण का केंद्र रहे।

इसके बाद स्पोर्ट्स डे के बीच में ही स्कूल प्रशासन ने उत्तराखंड उदय के तहत जश्न मनाया। बड़ी संख्या में स्कूल के शिक्षक कर्मचारियों और बच्चों ने एक साथ मिलकर गुब्बारे छोड़े।
विज्ञापन


इस मौके पर चेयरमैन सुनीत पाल अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला की ओर से की गई यह शुरुआत हम सभी के लिए अहम है। हमारे प्रदेश की स्थापना का यह जश्न मनाने के साथ ही हमें प्रदेश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां भी समझनी चाहिए। इस मौके पर प्रिंसिपल तृप्ति चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें