फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के मनीष बोरा को मिलेगा सेना मेडल

Wed, 27 Jan 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून नागल ज्वालापुर (दूधली) निवासी स्पेशल फोर्स में कैप्टन मनीष बोरा को उनकी वीरता और साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


मनीष ने 22 जुलाई वर्ष 2015 को अदम्य साहस का परिचय देते हुए एलओसी तंगधार कुपवाड़ा में देश की सीमा के भीतर लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। फोर्थ बटालियन पैराशूट रेजीमेंट स्पेशल फोर्स में कैप्टन मनीष देहरादून हिल्स एकेडमी नागल ज्वालापुर और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल के छात्र रहे हैं।
विज्ञापन


दस दिसंबर 2011 को वह आईएमए देहरादून से पास आउट हुए। बेटे की इस सफलता पर पिता चंद्र सिंह बोरा, मां दीपा, बहन डिम्पी बोरा और सेना से बीएचएम के पद से रिटायर दादा दीवान सिंह बोरा सहित पूरे परिजन और ग्रामीणों में खुशी है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि मनीष की बहादुरी से वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें