फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : मोहब्बेवाला में बड़ा हादसा, कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, सहारनपुर के चार लोगों की मौत, बच्चा घायल

Wed, 04 Nov 2026 04:11 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

परिवार कार से देहरादून आ रहा था। इस दौरान उनकी कार ट्राले की चपेट में आ गई। इस दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
देहरादून में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, इनमें से तीन लोग सहारनपुर के एक ही परिवार के थे। खाद से भरा एक कंटेनर रंबल स्ट्रिप पार करते ही बगल में चल रही कार के ऊपर पलट गया। कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह दब गई। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह साल के बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक और परिचालक मौके से भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मोहब्बेवाला चौक पर सहारनपुर से देहरादून आ रही आई 20 कार के बराबर से प्लास्टिक दाना से भरा कंटेनर गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंबल स्ट्रिप पार करने के बाद अचानक कंटेनर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। भारी-भरकम कंटेनर के नीचे कार बुरी तरह दब गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर के नीचे दबी कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। सबसे पहले हाइड्रा के सहारे कंटेनर को कार के ऊपर से हटाया गया। इसके बाद दो कटर की मदद से कार की छत काटकर अलग की गई। काफी मशक्कत के बाद छह वर्षीय माहेर कपूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि कार सवार अन्य चारों लोग मृत मिले। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर का चालक और परिचालक वाहन से कूदकर भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये हैं मृतक

विश्वेश कपूर (38 वर्ष)

विज्ञापन

निशा आनंद कपूर (38 वर्ष), पत्नी
किरण कपूर (63 वर्ष), मां
नीरज, कार चालक

घायल

 माहेर कपूर (06)

Trending Videos
विज्ञापन

गाड़ी काटकर निकाले शव

ट्राले के नीचे दबकर कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कि कार काटकर शवों को निकाला गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने का दावा

मोहब्बेवाला में हुई दुर्घटना की शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का दावा है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए थे। इसलिए वह काफी दूर से तेज रफ्तार में आ रहा था। रंबल स्ट्रिप पार करते ही वह अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक काफी दूर से डगमगाते हुए आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें