फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर चमकेगा दून का एक और सितारा

Sun, 19 Apr 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के एक और युवा को बड़ी कामयाबी मिली है।
विज्ञापन


कमलजीत सिंह की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘मकड़जाला एक पॉलिटिकल ट्रैप’ देशभर में 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म राजनीति पर आधारित है, जिसमें दो युवाओं की कहानी दिखाई गई है।

डीएवी कालेज के पूर्व छात्र दून निवासी कमलजीत सिंह की फिल्म मकड़जाला रिलीज को तैयार है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह लीड किरदार में है। राजनीति में फैली गंदगी पर आधारित इस फिल्म को दिनेश कुमार शाहू ने निर्देशित किया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह जल्द ही दून पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अप्रैल को यह फिल्म देशभर में एक साथ रिलीज होगी। कमलजीत इन दिनों मुंबई टेरर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह कोहरा फिल्म भी साइन कर चुके हैं। कमलजीत ने इससे पहले दो पंजाबी फिल्म अस्सी देसी और बोलो तारारा में अभिनय किया है। वह मिस्टर इंडिया मॉडलिंग कांटेस्ट 2012 में मोस्ट फोटोजेनिक का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें