सैनिक परिवारों को सक्षम बनाना लक्ष्य- उपनिदेशक निधि बधानी
सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक निधि बधानी ने कहा कि सैनिकों का परिवार उनके सेवाकाल के बाद भी किसी परेशानी में न पड़े, इसके लिए विभाग हर स्तर पर तैयार रहता है। विभिन्न योजनाओं के जरिए सैनिक परिवारों की सहायता की जाती है। पूर्व सैनिक परिवारों के बच्चों को रोजगार देकर उनका आर्थिक सशक्तीकरण किया जाता है।
प्रशिक्षण और रोजगार के आंकड़े
पिछले दो वर्षों में सैनिक कल्याण विभाग और आईटीडीए के संयुक्त प्रयासों से 628 पूर्व सैनिक आश्रितों को कंप्यूटर और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। वर्तमान में 227 आश्रित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जनवरी 2024 में आयोजित एक अन्य रोजगार मेले में 22 पूर्व सैनिक आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था।