13 जिलों में चला ऑपरेशन कल्कि
ऑपरेशन कल्कि राज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रारंभ की गई एक राज्यव्यापी नवाचार पहल है। इसके तहत एआई थीम रूम की टीम ने उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों का भ्रमण किया। उन्होंने सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और एआई आधारित शिक्षा के प्रति जागरूकता विकसित की। विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी समाधान बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से राज्यभर के विद्यार्थियों द्वारा 108 अभिनव अनुप्रयोगों में अपने आइडिया दिए गए।