श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी संगतों को बेहद भा रही है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की टीम द्वारा तैयार की गई विशेष ऑरगैनिक कृर्षि उत्पाद जैसे दालें, चावल, सब्जियां भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में आए लोग ग्रीन टी को खूब पसंद कर रहे हैं।
गुरु महिमा और भजनों की रही धूम
शनिवार को श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु महिमा व भजनों की धूम रही। सतगुरु तेरे तेरे, हर इक दो हो सुणदा ऐसी दाता मेहर लगाई.., नित खैर मंगा बाबा जी मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी... जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, श्री दरबार साहिब के अंदर व बाहर संगतों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।
नगर परिक्रमा के कारण आज बदले रहे रूट
झंडा मेला के क्रम में रविवार को नगर परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा के रूट को देखते हुए वाहनों के रूट में बदलाव किया गया। पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई।
यह रहेगा नगर परिक्रमा का रूट
श्री दरबार साहिब परिसर से शुरू होकर नगर परिक्रमा भंडारी बाग चौक, आढ़त बाजार, दर्शनी गेट, गऊघाट कट, श्रीमहंत साहिबान की समाधि स्थल लक्खीबाग तक और श्री दरबार साहिब तक आई।
डायवर्ट प्लान
- नगर परिक्रमा के श्री दरबार साहिब से चलने पर व दर्शनी गेट पहुंचने से पहले गऊघाट पर स्थित कट को खोला व रेलवे गेट से सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात को गऊघाट कट पर रोक-रोककर चलाया।
- नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा गऊघाट कट पार करने पर यातायात को सामान्य कर दिया।
- नगर परिक्रमा का अगला हिस्सा मातावाला बाग पहुंचने से पहले निरंजनपुर मंडी से लालपुल की ओर आने वाले यातायात को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया और लालपुल से मातावाला बाग की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी की ओर भेजा।
- नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला चौक से कांवली रोड की ओर आने वाले यातायात को बल्लुपुर/जीएमएस रोड की ओर भेजा ।
- नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक से झंडा बाजार की ओर प्रवेश करने पर ट्रैफिक डायवर्ट वाले स्थानों पर यातायात सामान्य कर दिया।