इनके कब्जे से बस में डाला गया कंबल और अन्य कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए थे। पुलिस इस मामले में बहुत से साक्ष्यों को फोरेंसिक लैब भी भेज चुकी है। अब पुलिस की ओर से आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जानी बाकी है।
इसके लिए पुलिस की ओर से पिछले दिनों न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया था। जल्द ही पुलिस शिनाख्त परेड के संबंध में निर्देश दे सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विवेचना की सारी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के बाद एसआईटी इस मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर देगी।