फेस्टिवल के आखिरी दिन सुबह 10 बजे से ही कलाकार प्रस्तुति देेने के लिए राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में एकत्र होने लगे थे। वहीं, सिनेमा घर में बच्चों को शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। इस दौरान फेस्टिवल में प्रस्तुतियां देने वाले उत्तराखंड के कलाकारों को बॉलीवुड कलाकारों ने सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के सांतवें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत कर लोगों और छात्रों से फिल्मी दुनिया के अनुभव साझा किए। फेस्टिवल में आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में यशिका ने बाजी मारी। जिन्हें समापन पर पुरस्कृत किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन
फेस्टिवल के आखिरी दिन सुबह 10 बजे से ही कलाकार प्रस्तुति देेने के लिए राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में एकत्र होने लगे थे। वहीं, सिनेमा घर में बच्चों को शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। इस दौरान फेस्टिवल में प्रस्तुतियां देने वाले उत्तराखंड के कलाकारों को बॉलीवुड कलाकारों ने सम्मानित किया। साथ ही इन कलाकारों को भविष्य में बॉलीवुड में मौका देने के लिए उनके दस्तावेजों को रखा।
फेस्टिवल मेें बॉलीवुड एक्टर शाहिद माल्या, एहसान कुरैशी, जीनत परवीन कुरैशी, हेमंत पांडे, निर्देशक करन रजदान मौजूद रहे। कार्यक्रम में शाम के समय होटल सॉलीटेयर में सभी कलाकारों ने अपनी कला से खूब मनोरंजन किया। शाहिद माल्या ने मोहम्मद रफी के गाने पर सभी को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। वहीं, एहसान कुरैशी ने अपनी बॉम्बे टू गोआ फिल्म के डायलॉग और अन्य कई चुटकुलों से सभी को हंसाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से राज्य में फिल्म शूटिंग को हर तरह से आसान किया जा रहा है। कहा कि यहां फिल्म कलाकारों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में कथक नृत्य पर प्रस्तुति देनेे वाली देहरादून की जोगीवाला निवासी स्वीटी गुर्साइं, उत्तराखंड टैलेंट हंट प्रोगाम में प्रथम स्थान पाने वाली यशिका जैन को डीजीपी ने सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम निदेशक राजेश शर्मा, प्रिया गुलाटी आदि मौजूद रहे।