स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली परेड के दौरान ट्रैफिक दो घंटे के लिए डायवर्ट रहेगा।
ग्राउंड के चारों तरफ के इलाके को जीरो जोन घोषित किया गया है। एसपी ट्रैफि क धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि तिब्बती मार्केट, लैंसडौन चौक से कनक चौक, रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे तक सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
वीआईपी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहे होते हुए वीवीआईपी गेट से प्रवेश करेंगे। आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड और प्रेस के वाहन पवेलियन ग्राउंड में पार्क होंगे। सिटी बस और विक्रम भी रूट डायवर्जन से प्रभावित होंगे।
ऐसे जाएंगे विक्रम
- रूट नंबर दो - रायपुर रूट के विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस घूम जाएंगे।
- रूट नंबर तीन - धर्मपुर रूट के विक्रम चंदरनगर कट से दून चौक से बुद्धा चौक होते हुए वापस एमकेपी चौक भेजे जाएंगे।
- रूट नंबर पांच - आईएसबीटी रूट के विक्रम सहारनपुर चौक से वापस हो जाएंगे।
- रूट नंबर आठ - कांवली रूट के विक्रम प्रिंस चौक से वापस भेजे जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के विक्रम घंटाघर से पहले ही घुमा दिए जाएंगे।
सिटी बसों का प्लान
- आईएसबीटी से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस घुमा दी जाएंगी।
- राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए जाएंगी।
- रायपुर रोड से आने वाले सिटी बसें चूना भट्टा से वापस हो जाएंगी।
बैरियर व्यवस्था
आउटर प्वाइंट - ईसी रोड, सर्वे चौक, बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, पैसिफि क तिराहा,
इनर प्वाइंट - रोजगार तिराहा, कनक चौक, डोंगा हाउस, लैंसडौन चौक, कान्वेंट तिराहा