फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वे खूबियां, जो दून को 'स्मार्ट' से बनाएंगी टॉप-20

Fri, 28 Aug 2015 04:20 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून 98 स्मार्ट सिटी की सूची में तो शामिल हो गया है, लेकिन दून के सामने अब असली चुनौती टॉप 20 में शामिल होने की है। दरअसल, जो शहर टॉप 20 में शामिल हो पाएंगे, उन्हें इस वर्ष से वित्तीय मदद मिलेगी। जो शहर टॉप 20 में नहीं चुने जाएंगे, उन्हें आगे की तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन


मेयर विनोद चमोली की माने, तो दून का मुकाबला टॉप 20 में धर्मशाला से है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास जो तथ्य हैं, उसके आधार पर उन्हें विश्वास है कि दून को टॉप 20 में शामिल किया जाएगा।

टॉप 20 में शामिल होने के लिए मेयर ने भले ही दून की कई खूबियां गिनाई हैं, लेकिन कमियों से भी इंकार नहीं कर सकते। दून में इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैफिक, रोजगार और सुविधाओं से हर कोई वाकिफ है। वर्तमान में शहर सफाई व्यवस्था से सबसे अधिक जूझ रहा है। शहर के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। बाजार और जहां-तहां अतिक्रमण और सड़कें संकरी होती जा रही हैं।
विज्ञापन

ये 14 खूबियां बनाएंगी दून को टॉप 20

मेयर का कहना है कि अब जब दून को स्मार्ट सिटी के लिए 98 की सूची में शामिल कर लिया गया है, तो वे पूरा प्रयास करेंगे कि दून टॉप 20 में शामिल हो। उनका कहना है कि दून को राजधानी होने का फायदा मिला है और आगे भी मिलेगा। साथ ही उन्होंने दून की 14 खास खूबियों को गिनाया, जिसके आधार पर वह टॉप 20 के लिए अपनी दावेदारी रख रहे हैं। अब देखना यह है कि दून इन कसौटियों पर कितना खरा उतर पाता है?

गिनाईं ये खूबियां
- देहरादून राज्य की राजधानी और जिला मुख्यालय है।
- जनसंख्या 5,83,679 (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार), फ्लोटिंग जनसंख्या अर्बन और पैरी लगभग एक लाख।
- प्रदेश का सबसे बड़ा नगर है।
- राज्य के व्यवसायिक, सूचना प्रौद्योगिकी, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बिंदु है।
- एफआरआई, आईएमए, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, सर्वे ऑफ इंडिया, वाडिया इंस्टीट्यूट, डील, आईआईपी, एनआईवीएच जैसे तमाम बड़े संस्थान हैं।
- दरबार साहिब।
- राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान जैसे दून स्कूल, वेल्हम स्कूल, आरआईएमसी।
- वायुसेना, रेल सेवा और रोड नेटवर्क से जुड़ा।
- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम।
- यहां महत्वपूर्ण नगर जैसे मसूरी और ऋषिकेश हैं।
- दो छावनी परिषद, गढ़ी कैंट क्लेमेंटटाउन।
- दून नगर में पैरी अर्बन के रूप में 39 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाना प्रस्तावित।
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव फरवरी 2017 के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण।

स्मार्ट सिटी में मिलेंगी ये सुविधाएं

24 घंटे बिजली-पानी,  बेहतर सफाई व्यवस्था,  उच्च क्वालिटी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी, गरीबों को घर, सुरक्षा, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य, मजबूत आईटी कनेक्टिविटी और डिजिटलाइजेशन, गुड गवर्नेंस।

क्या है स्मार्ट सिटी: स्मार्ट सिटी का मतलब है ऐसा शहर, जहां कुछ स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल करके बेहतरीन क्वालिटी का जीवन, साफ और स्वच्छ तरह का माहौल हो।

प्रोजेक्ट के होंगे तीन चरण
पहला चरण
रेट्रो सिटी- क्षेत्रफल पांच एकड़ - इस चरण में पुरानी इमारतों की मरम्मत होगी।
पार्कों के सुंदरीकरण के साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर की जाएगी। ऊंची इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था ठीक की जाएगी।

दूसरा चरण = ग्रीन फील्ड - क्षेत्रफल 50 एकड़
इस चरण में शहर की सड़के चौड़ी होंगी। शहर में नए पार्क बनेंगे और इमारतों का निर्माण होगा। शहर में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। आधुनिक यातायात व्यवस्था के तहत इसमें आप्टो ट्रेन समेत अन्य संसाधन जुटाए जाएंगे।

तीसरा चरण - सेटेलाइट सिटी - क्षेत्रफल 250 एकड़
इस चरण में चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर नए शहर का निर्माण होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट स‌िटी बनने की राह में इनसे था कंप्टीशन

दून को स्मार्ट सिटी के लिए पहले अपने राज्य में अपनी प्रबल दावेदारी सिद्ध करनी पड़ी। राज्य में पहला मुकाबला दून का हरिद्वार, रुद्रपुर, रुड़की और हल्द्वानी से था। जिसमें 92.5 प्रतिशत के साथ दून ने अपनी दावेदारी 100 स्मार्ट सिटी में शामिल होने के लिए रखी।

इनका है कहना
स्मार्ट शहरों की पहली सूची में दून का शामिल होना तय था। मुझे इसकी खुशी है कि देशभर के इतने शहरों में हमें शामिल किया गया। लेकिन मेरी लड़ाई दून को टॉप 20 में शामिल करने की है। मुझे पूरा यकीन है कि दून टॉप 20 में जगह बनाएगा। मैं अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहा हूं।
-विनोद चमोली, मेयर, देहरादून

दून को 98 स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किए जाने से हमारी और शहरवासी दोनों की ही जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब जब हमारे शहर को स्मार्ट सिटी घोषित कर दिया गया है तो हमें और भी तेजी से काम करने की जरूरत है। नगर निगम को इसके लिए हमारा पूरा सहयोग मिलेगा।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें