फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, दो दिन नहीं चलेगी देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस

Sat, 15 Dec 2018 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
train - फोटो : demo pic
विज्ञापन

देहरादून से हावड़ा को जाने वाली दून हावड़ा एक्सप्रेस शनिवार और रविवार को नहीं जाएगी। हावड़ा से देहरादून का संचालन ठप होने से यह ट्रेन नहीं जाएगी। इससे पहले यह ट्रेन कई घंटे देरी से चल रही थी।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि देहरादून से सहारनपुर को जाने वाले पैसेंजर ट्रेन का भी संचालन शनिवार को नहीं होगा। इसके अलावा मरम्मत कार्यों के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 

देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस व देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। ये सभी ट्रेनें शनिवार को सहारनपुर जाने के बजाए टपरी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन और सहारनपुर के बीच मरम्मत कार्यों के चलते रूट में बदलाव किया गया है। दूसरी ओर ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का भी असर दिखायी देने लगा है।

इलाहाबाद से देहरादून के बीच चलते वाली लिंक एक्सप्रेस शुक्रवार को नौ घंटे की देरी से पहुंची।

जिसके चलते इसे रात दो बजे काठगोदाम के लिए रवाना किया गया। देहरादून से हावड़ा को जाने वाले दून हावड़ा एक्सप्रेस को भी शुक्रवार को देरी से रवाना किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें