फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कचरा मुक्त बनेंगे देहरादून और हरिद्वार नगर निगम, मंत्रालय के अधिकारी करेंगे सीधे निगरानी

Wed, 30 Sep 2026 02:08 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दून और हरिद्वार नगर निगम कचरा मुक्त बनेंगे। इसके लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधिकारी यहां की सीधे निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचरा मुक्त होने वाले देश के 50 शहरों में उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र भी शामिल हो गए हैं। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन(शहरी) के तहत कचरा मुक्त शहरों के निर्माण और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनके तहत मंत्रालय के अधिकारी सीधे दोनों निगमों में कचरा निस्तारण की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

 

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए स्वच्छतम पोर्टल पर प्रगति जैसी डिजिटल समीक्षा प्रणाली तैयार की गई है। इसके तहत केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को विशिष्ट शहरों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जो देहरादून और हरिद्वार नगर निगमों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं हैंडहोल्डिंग प्रदान करेंगे।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत मंत्रालय ने स्रोत पर ही कचरा पृथक्करण के नए दिशा-निर्देश और कंस्ट्रक्शन एंड डिमॉलिशन वेस्ट के सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर की स्थापना के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इससे देहरादून और हरिद्वार जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में निर्माण मलबे के वैज्ञानिक निस्तारण में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिवार को विषाक्त पदार्थ पिलाकर की लूट, फरार

 

नागरिकों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप चैनल

स्वच्छता एप को और अधिक सुलभ बनाते हुए मंत्रालय ने एक समर्पित व्हाट्सएप चैनल लाॉन्च किया है। इसके जरिए देहरादून और हरिद्वार के नागरिक अब अपने मोबाइल से सीधे कचरे या गंदगी संबंधी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता बिहेवियर चेंज डिजिटल कोष लॉन्च किया गया, जिससे स्थानीय निकायों को प्रचार सामग्री व नवाचार के साधन मिलेंगे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें