फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-हरिद्वार हाईवे: भानियावाला में हार्डवेयर-सैनिटरी की दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 15 Nov 2026 01:27 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुन्नावाला भानियावाला में एक सैनिटरी-हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


घटना तड़के की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड को कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली कि नुन्नावाला के एक सैनिटरी-हार्डवेयर में आग लग गई है। लालतप्पड़ से दो फायर गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


फायर इंचार्ज दिनेश भट्ट ने कहा कि नुन्नावाला संजोग फॉर्म के पास गौरव शर्मा की सैनिटरी-हार्डवेयर में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया।

कहा कि आग बुझाने में दमकल वाहनों को 3 घंटे से अधिक का समय लगा। प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें