फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वूमन और रोड सेफ्टी का संदेश लेकर दौड़ेगा दून, यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 17 Dec 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वूमन और रोड सेफ्टी का संदेश देने को आज दून में देश और दुनिया के कई धावक हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे। रविवार को होने वाली हाफ मैराथन में 20 हजार से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें विदेशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार सुबह रिहर्सल की। पुलिस कर्मियों को पांच बजे ही अपनी ड्यूटी संभालने की हिदायत दी गई है। हाफ मैराथन के दौरान शहर में कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

पुलिस अधिकारियों ने दिक्कत से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है। सुबह सात बजे पुलिस लाइन से पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी धावकों को हरी झंडी दिखाएंगे। सुबह साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन


प्रतिभागियों को छह बजे पुलिस लाइन में बुलाया गया है। 21 और सात किमी के दौड़ मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने डीआईजी पुष्पक ज्योति और एसएसपी निवेदिता कुकरेती के साथ शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और रिहर्सल की। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने पुलिस बल को ब्रीफ किया।

उन्होंने कहा कि मैराथन से देहरादून को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। पुलिस की ओर से आयोजित मैराथन में पांच विदेशी धावक भी हिस्सा लेंगे। एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि मैराथन में भाग लेने को पांचों धावक दून पहुंच चुके हैं।

21 किमी की दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर आराघर टी जंक्शन, द्वारिका स्टोर, सर्वे चौक, यूकेलिप्टस चौक, दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू, केनाल रोड, काठ बंगला से होकर पुलिस लाइन में ही संपन्न होगी। सात किलोमीटर की दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर आराघर टी जंक्शन, द्वारिका स्टोर, सर्वे चौक से वापस घूमकर पुलिस लाइन पहुंचेगी।

सुबह छह से 11 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

traffic route diverted
सुबह छह से 11 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

-रिस्पना से घंटाघर और राजपुर रोड जाने वाला यातायात आईएसबीटी से बल्लूपुर होते हुए जाएगा।
-रिस्पना से मसूरी जाने वाला यातायात रिंग रोड पुलिया नंबर 6 से सहस्त्रधारा रोड से भेजा जाएगा।
-रिस्पना से रेलवे स्टेशन जाने वाला यातायात कारगी चौक से मातावाला बाग, आईएसबीटी होकर निकलेगा।
-मसूरी से हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाला यातायात सांई मंदिर से सहस्त्रधारा रोड से थानो होते भेजा जाएगा।
-मसूरी से विकासनगर, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जाने वाला यातायात जोहड़ी गांव से कैंट और बल्लूपुर होते भेजा जाएगा।

-ग्रेट वैल्यू से यूकेलिप्टस तक सड़क का बायां हिस्सा यातायात व दूसरा भाग मैराथन के लिए खुला रहेगा।
-राजपुर रोड से रिस्पना जाने वाला यातायात घंटाघर, बल्लूपुर और आईएसबीटी से निकाला जाएगा।
-अग्रसेन चौक रिस्पना जाने वाला यातायात रेसकोर्स चौराहा से दामिनी चौराहा, नेगी तिराहा, धर्मपुर होते हुए जाएगा।
-सहस्त्रधारा रायपुर से घंटाघर आने वाले यातायात आईटी पार्क से सांई मंदिर की तरफ से भेजा जाएगा
विज्ञापन

विक्रम के लिए डायवर्जन प्लान

विक्रम के लिए डायवर्जन प्लान

-पांच नंबर के विक्रम सहारनपुर चौक और आठ नंबर के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
-तीन नंबर रूट के विक्रम रिस्पना से नेहरू कॉलोनी तिराहा, धर्मपुर मंडी से फव्वारा चौक से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।
-दो नंबर रूट के विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से डायवर्ट किए जाएंगे।
-राजपुर से आने वाले एक नंबर के विक्रम आरटीओ तिराहे से वापस होंगे।

सिटी बसों का डायवर्ट प्लान

-रिस्पना से कोई भी सिटी बस धर्मपुर की ओर नहीं जाएगी। इन्हें आईएसबीटी व जोगीवाला की तरफ से भेजा जाएगा।
-रायपुर रूट की सिटी बसों को सहस्त्रधारा क्रासिंग से डायवर्ट किया जाएगा।
-आईएसबीटी से आने वाली सिटी बसों को निरंजनपुर मंडी से बल्लूपुर चौक की ओर भेजा जाएगा।
-राजपुर रोड की सिटी बसों को राजपुर सर्वे गेट होते हुए कैंट, बल्लूपुर की तरफ से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें