फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पटाखा कारोबारियों पर जीएसटी का छापा; 28 लाख का टैक्स वसूला, 35 लाख का माल जब्त

Wed, 08 Oct 2025 11:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल व संयुक्त आयुक्त अजय सिंह ने पटाखा व्यापारियों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की। बुधवार को टीम ने देहरादून में पांच पटाखा व्यापारियों के यहां छापा मारा।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर विभाग की टीम ने देहरादून शहर में पांच पटाखा कारोबारियों पर छापा मारकर जीएसटी चोरी पकड़ी है। इस कार्रवाई में 35 लाख का माल जब्त किया गया, जबकि व्यापारियों ने मौके पर 28 लाख का टैक्स जमा कराया है।

विज्ञापन


राज्य कर आयुक्त सोनिका के दिशानिर्देश पर अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल व संयुक्त आयुक्त अजय सिंह ने पटाखा व्यापारियों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की। बुधवार को टीम ने देहरादून में पांच पटाखा व्यापारियों के यहां छापा मारा। कार्रवाई में खुलासा हुआ कि व्यापारियों ने स्टॉक में अधिक माल रखा था।

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने वादों के शीघ्र निपटारे के लिए जारी की नई गाइडलाइन; सैन्यकर्मियों को मिलेगा त्वरित न्याय
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दस्तावेजों में कम दर्शाया गया था। दस्तावेजों की जांच के बाद 63 लाख जीएसटी चोरी पकड़ी गई। व्यापारियों ने 28 लाख का टैक्स मौके पर जमा करा दिया। विभागीय टीम ने व्यापारियों के स्टोर से 35 लाख का माल जब्त किया। टैक्स चोरी मामले की जांच जारी है। कार्रवाई में उपायुक्त राज्य कर सुरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें