फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: अंतिम चरण में यात्रा को लेकर दिख रहा उत्साह; ऑफलाइन पंजीकरण में हुई तीन गुना बढ़ोतरी

Wed, 08 Oct 2025 11:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। ऐसे में धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में ऑफलाइन पंजीकरण करने वाले यात्रियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हो गई है। प्रतिदिन पांच केंद्रों में 3500 से अधिक पंजीकरण किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा में अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 58 लाख पार हो गया है। इसमें 47.39 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के अलावा हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो चुकी है। चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। ऐसे में धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।

Chardham Yatra: केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का बना रिकॉर्ड, 16.56 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन


वहीं ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण करने वाले यात्रियों की संख्या तीन गुना बढ़ी है। 25 सितंबर को जहां हरिद्वार, ऋषिकेश गुरुद्वारा, नया गांव, हरबर्टपुर, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या एक हजार थी, जो बढ़ कर आठ अक्तूबर को 3500 से अधिक पहुंच गई।
विज्ञापन


पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल का कहना है कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण सुचारु रूप से हो रहे हैं। ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें