फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Golikand: मुख्य आरोपी की प्रेमिका से भी जुड़ा मामला, घटना के बाद से चल रही फरार

Sun, 23 Jun 2024 12:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Dehradun Golikand: रामबीर जाते वक्त इस पिस्तौल को अपनी प्रेमिका शालू के घर पर रख गया था। शालू गैंगस्टर यतेंद्र चौधरी की पत्नी है, जिसकी कुछ समय पहले संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोभाल चौक गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामबीर की निशानदेही पर पुलिस ने देहरादून की टीएचडीसी कॉलोनी स्थित उसकी प्रेमिका के घर से देसी पिस्तौल बरामद की है। आरोपी देहरादून में हत्या को अंजाम देकर अपने साथी के साथ मुजफ्फरनगर होते हुए राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने उसे राजस्थान के कोटपुतली इलाके से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रामबीर जाते वक्त इस पिस्तौल को अपनी प्रेमिका शालू के घर पर रख गया था। शालू गैंगस्टर यतेंद्र चौधरी की पत्नी है, जिसकी कुछ समय पहले संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। शालू भी इन दिनों फरार चल रही है। कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे फिर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि गत 16 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे नेहरू ग्राम निवासी दीपक बडोला अपने दो दोस्तों के साथ अपनी कार लेने के लिए डोभाल चौक निवासी सोनू भारद्वाज के घर गए थे। वहां पहले से ही मौजूद रामबीर और उसके साथियों ने दीपक बडोला, सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी पर गोलियां बरसा दी थीं। इसमें दीपक बडोला की मौत हो गई थी। जबकि, नेगी और क्षेत्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन


Dehradun News:  दबंगई...टक्कर मारकर पैर पर चढ़ाई कार फिर की मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
 

Trending Videos
विज्ञापन

गोलीकांड को अंजाम देने के बाद रामबीर अपने साथी मनीष के साथ देहरादून से भाग निकला था। उसने आशारोड़ी पर बैरियर तोड़ा और अपनी कार वहीं छोड़ दी थी। गत 18 जून को रामबीर को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था, लेकिन उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद नहीं हुई थी। पुलिस ने गत 19 जून को रामबीर व उसके साथी को न्यायालय में पेश किया और रामबीर की कस्टडी रिमांड मांगी। इसके बाद न्यायालय ने शुक्रवार को रामबीर की एक दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी।

पुलिस ने उसे शनिवार को सुद्धोवाला जेल से लिया और निशानदेही पर टीएचडीसी कॉलोनी से पुलिस ने पिस्तौल बरामद की। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उससे पुलिस को पूछताछ में अन्य जानकारियां भी मिली हैं, जिनकी तस्दीक की जा रही है।

आज चल सकता है भारद्वाज के घर पर बुलडोजर
बता दें कि इस जघन्य कांड के बाद प्रशासन ने सोनू भारद्वाज के घर और उसके आसपास के क्षेत्र की पैमाइश कराई थी। इसमें पता चला कि सोनू ने वहां पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर डेयरी और घर का हिस्सा बनाया है। कुल अतिक्रमण किया हुआ क्षेत्रफल 66 वर्गमीटर पाया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे तीन दिन की मोहलत देते हुए नोटिस जारी किया था। इसकी मियाद शनिवार को पूरी हो रही है। इसके बाद रविवार को अतिक्रमण वाले हिस्से पर बुलडोजर चल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें