फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : रंग बिरंगे झरने से जगमगाएगा गांधी पार्क, राज्य स्थापना दिवस पर मेयर करेंगे उद्घाटन

Fri, 06 Nov 2020 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गांधी पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर स्थित गांधी पार्क अब रंग-बिरंगे झरने से जगमगाता नजर आएगा। नगर निगम की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से गांधी पार्क को सजाया संवारा जा रहा है। इसके तहत पार्क में रंग बिरंगी रोशनी वाला झरना शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्क में हरी घास और नई टाइल्स आदि भी लगाई जा रहीं हैं। योग और एक्सरसाइज के लिए भी पार्क में व्यवस्था की जा रही है। सुबह-शाम यहां पर म्यूजिक सिस्टम से भजन, संगीत और उत्तराखंड के लोक गीत भी सुनने को मिलेंगे।

ताकि, लोग पार्क में सुबह-शाम स्वच्छ वातावरण का आनंद उठा सकें। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि पार्क को सजाने-संवारने के कार्य को नौ नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) तक पूरा कर आमजन के लिए खोलने की योजना है। मेयर ने बताया कि शुरुआत में सुबह पांच से नौ बजे और शाम को चार बजे से साढ़े छह बजे तक पार्क को आम जनता के लिए खोला जाएगा। फिलहाल पार्क में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें