चार पहिया निजी वाहनों की फिटनेस जांच अब आरटीओ की बजाय आशारोड़ी चेकपोस्ट पर होगी। आरटीओ डीसी पठोई ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही चेकपोस्ट पर राजस्व निरीक्षक समेत कई कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।
व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच पहले से आशारोड़ी चेकपोस्ट पर हो रही है। जबकि अभी तक चार पहिया निजी वाहनों की फिटनेस जांच आरटीओ में की जा रही थी। लेकिन पिछले दिनों विजिलेेंस ने रिश्वतखोरी में एक कर्मचारी और दो दलालों को गिरफ्तार किया गया था। दलालों पर अंकुश लगाने के लिए निजी वाहनों की फि टनेस जांच आशारोड़ी में कराने का फैसला आरटीओ ने लिया है।
आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि चार पहिया व्यावसायिक वाहनों की जांच पहले से ही आशारोड़ी में की जा रही थी, अब चार पहिया निजी वाहनों की भी जांच वहीं की जाएगी। दलालों की सक्रियता कम करने के लिए आरटीओ में हेल्प डेस्क की व्यवस्था कर दी है।