प्रशासन पहले बना चुका समन्वय
व्यापारी पहले से मच्छी बाजार शिफ्ट करने की मांग उठाते रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन कई बार अन्य विभागों से समन्वय बना चुका है। तत्कालीन एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह की मौजूदगी में कई विभागों के अधिकारियों और मच्छी बाजार के प्रतिनिधियों की बैठक भी हो चुकी है। लेकिन, शिफ्टिंग की योजना परवान नहीं चढ़ी।
ये भी पढ़ें...Dehradun: जोशीमठ पर चल रहे वैज्ञानिक अध्ययनों के बीच IIRS का दावा- पनबिजली परियोजनाएं भूस्खलन का कारण नहीं
पहले जगह का चिन्हीकरण हो
मच्छी बाजार शिफ्ट करना एमडीडीए के लिए बड़ी चुनौती होगी। पहले जब भी यह मामला उठा तो व्यापारियों का कहना था कि उनके पास कोर्ट के आदेश हैं कि शिफ्टिंग से पहले जगह का चिन्हीकरण हो। जिला प्रशासन ने जगह भी ढूंढने के प्रयास शुरू किए थे लेकिन व्यापारियों की पसंद की जगह नहीं मिल पाई।