फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DM के सामने छलका वृद्धा का दर्द: पोती की हरकतों से परेशान हुई दादी, बोली-लिव इन में रहती है, कर रही उत्पीड़न

Tue, 04 Aug 2026 04:42 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

 वृद्धा ने कहा कि वह अपने पुस्तैनी मकान में अकेली रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पोती गलत संगति और नशे की गिरफ्त में आ गई है। वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ इस मकान में लिव-इन में रहती है। अब वह उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है
विज्ञापन
पोती कर रही दादी का उत्पीड़न - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोती से तंग आकर 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है। समाधान दिवस में पहुंची वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत के बाद पोती गलत गतिविधियां करने लगी और अब उन्हें घर से बाहर निकालना चाहती है।

विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने महिला सेल को युवती पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में सोमवार को 109 फरियादियों ने समस्याएं सुनाईं जिनमें कई में कार्रवाई के आदेश हुए तो कुछ में जांच के निर्देश दिए गए। सबसे पहले समाधान दिवस में 75 वर्षीय महिला की फरियाद सुनी गई।

Uttarakhand: मतदाता दस्तावेजों का होगा सख्त सत्यापन, SIR सुनवाई के लिए विभागवार नोडल अधिकारी किए गए तैनात

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे का कोविड काल में निधन हो चुका है। जबकि, छोटे बेटे की पिछले साल मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पुस्तैनी मकान में अकेली रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पोती गलत संगति और नशे की गिरफ्त में आ गई है। वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ इस मकान में लिव-इन में रहती है। अब वह उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है और घर से बेदखल करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने महिला सेल प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह विधवा भगवान देई ने शिकायत की कि दोनों पुत्रों में संपत्ति का बराबर बंटवारा होने के बावजूद छोटा पुत्र एवं बहु बड़े पुत्र के हिस्से की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

इस मामले में एसडीएम सदर और सीओ रायपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कांवली रोड निवासी व्यक्ति ने पुत्र और बहु पर मारपीट गाली गलौज का आरोप लगाया। उन्होंने बड़े पुत्र को अपनी चल व अचल संपत्ति से बेदखल करने की मांग की। इस मामले में जिलाधिकारी ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें