प्रकरण को लेकर एसोसिएशन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग करेगा। संगठन की ओर से कार्मिकों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी की जाए।
शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन ने शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि मामला अधिकारियों के मान सम्मान से जुड़ा है। पांच दिन के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार न हुए तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि प्रकरण को लेकर एसोसिएशन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग करेगा। संगठन की ओर से कार्मिकों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी की जाए।
घटना के विरोध में ब्लॉक से लेकर निदेशालय तक के सभी कार्यालयों में 23 और 24 फरवरी को उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर के बाद कार्यबहिष्कार किया जाएगा। वहीं, हर स्तर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सहयोग की अपील की जाएगी।
कल शिक्षा निदेशालय में फिर होगी बैठक
शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि आज शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारी कार्यबहिष्कार के बाद शिक्षा निदेशालय पहुंचकर लंबित मांगों पर चर्चा करेंगे।