फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बिल्डर गोपाल गोयनका की 2.20 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच, सुधीर विंडलास भी आरोपी

Fri, 03 Oct 2025 10:19 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सीबीआई ने विंडलास और गोयनका समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि इन्होंने जोहड़ी गांव में सरकार की दो हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया था।
विज्ञापन
- फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिल्डर गोपाल गोयनका की 2.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। गोयनका उद्योगपति सुधीर विंडलास के साथ सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के मुकदमे में आरोपी है। दोनों के खिलाफ दो साल पहले सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था। अब ईडी भी इस प्रकरण में धन शोधन की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ईडी की ओर से जारी कार्रवाई के प्रेसनोट में यह जानकारी दी गई है। सीबीआई ने विंडलास और गोयनका समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि इन्होंने जोहड़ी गांव में सरकार की दो हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया था। इसके लिए उन्होंने खतौनी, जिल्द और खसरा नंबर को राजस्व के रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा कर बदल दिया था। इसके बाद इस जमीन को कुछ लोगों को बेच दिया। मामले में सीबीआई की जांच जारी है।

UKSSSC: एक और परीक्षा से पहले संदिग्ध अभ्यर्थी पर मुकदमा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर किए तीन आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ईडी ने भी जांच शुरू की। पता चला कि इस अपराध से मिली रकम को गोपाल गोयनका ने संपत्तियों में निवेश किया है। इसकी प्राथमिक जांच के आधार पर ईडी ने गोयनका की अचल संपत्तियों को अटैच किया है। मामले में ईडी की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें