पत्र में सूबेदार अजनीश पर डीआरडीओ के संवेदनशील पद पर कर्नल बिष्ट की जासूसी करवाने, षड्यंत्र रचने और हत्या की सुपारी देने का जिक्र किया। सबूत के तौर पर कर्नल बिष्ट के मोबाइल नंबर की फरवरी और मार्च 2023 माह की सीडीआर के छह पन्ने संलग्न किए। कर्नल ने पुष्टि की है कि सीडीआर में दिखाई गई लोकेशन उनकी वास्तविक लोकेशन से मेल खाती है जिससे सीडीआर की सत्यता पर कोई संदेह नहीं है।
उनका कहना है कि एक वरिष्ठ पद पर और संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान में नियुक्त रहते हुए उनकी निजी जानकारी (सीडीआर) का अवैध रूप से निकाला जाना और अवांछनीय तत्वों के पास होना एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरे में डाल सकता है।
एसटीएफ के पास शिकायत आई थी। मामला रायपुर थाने से संबंधित था, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज करके जिला पुलिस को भेज दी गई है।
- नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी, एसटीएफ