फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था फिर बेपटरी, सप्ताह में एक से दो बार ही पहुंच रहे वाहन 

Mon, 25 Nov 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था फिर बेपटरी हो गई है। वार्डों में चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी के वाहन सप्ताह में एक-दो बार ही पहुंच रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों में कंपनी और नगर निगम के खिलाफ रोष है। निगम अधिकारी इस संबंध में कई बार चेतावनी भी जारी कर चुका है, लेकिन असर नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


वार्डों में रोजाना वाहन न पहुंचने के कारण कूड़ा घरों में सड़ रहा है। फरवरी में कंपनी ने काम शुरू किया, लेकिन अभी तक सभी वार्डों का कूड़ा रोजाना नहीं उठ रहा है। इंजीनियर एन्क्लेव, गोविंदगढ़, डालनवाला क्षेत्र, व्योमप्रस्थ समेत अधिकतर इलाकों में यही स्थिति है। 

व्यवस्था नहीं सुधरने पर प्रदर्शन करेंगे पार्षद 


डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर पार्षदों में भी कंपनी के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि इससे पहले तो पूर्व की व्यवस्था बेहतर थी। उनका कहना है जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। किशन नगर की पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि लोग यूजर चार्ज देते हैं तो सुविधाएं भी चाहते हैं। लेकिन, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था खस्ताहाल है। ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद सतीश कश्यप का कहना है कि क्षेत्र के कुछ इलाकों से शिकायत मिल रही है। 

विज्ञापन

कंपनी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कंपनी के वाहनों को रोज वार्डों से कूड़ा उठाना चाहिए। इसे दिखाया जाएगा। यदि रोजाना कंपनी के वाहन वार्डों में नहीं जा रहे हैं तो उसका भुगतान भी रोका जाएगा। जल्द कंपनी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाती तो कार्रवाई की जाएगी।

-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें