फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के लोग अब अपने मोहल्ले में ही कर सकेंगे जिम, 100 वार्डों में जल्द खुलेंगे

Mon, 25 Nov 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गांधी पार्क के बाद अब शहर के 100 वार्डों में बनेंगे ओपेन जिम 
  • मेयर के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थान चिह्नित करने शुरू किए 
विज्ञापन
जिम की व्यवस्था देखने पहुंचे मेयर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी पार्क के बाद अब आप अपने मोहल्ले में ही जिम करके फिट रह सकेंगे। जी हां, नगर निगम शहरवासियों को जल्द ही ओपेन जिम की सौगात देने जा रहा है। मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर सभी 100 वार्डों में यह ओपेन जिम बनेंगे, जिसके लिए जगह का चिन्हिकरण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर कराकर ओपेन जिम बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


बीते 18 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में प्रदेश के पहले टीएसआर गोल्ड ओपेन जिम का उद्घाटन किया था। यहां एक बार में 50 से अधिक लोगों के व्यायाम की व्यवस्था की गई है, जिस पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने मेयर सुनील उनियाल गामा से निगम के सभी 100 वार्डों में मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों के लिए ओपेन जिम बनाने का सुझाव दिया था, ताकि ऐसे लोग जो जिम का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।

वह ओपेन जिम के जरिये अपनी सेहत बना सकें। इस पर मेयर गामा ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के साथ ही भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप को सभी वार्डों में ओपेन जिम के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। जिम ऐसी जगहों या पार्कों में बनाए जाएंगे, जहां अधिक से अधिक संख्या में लोग आते हों। जगह का निर्धारण होने के बाद टेंडर कराकर ओपन जिम का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में आम जनता के लिए कहीं भी ओपेन जिम नहीं था। इसे देखते हुए गांधी पार्क में पायलट प्रोजेक्ट के जरिये प्रदेश का पहला टीएसआर गोल्ड ओपेन जिम बनाया गया है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचकर व्यायाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब सभी 100 वार्डों में भी ओपेन जिम बनाए जाएंगे, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- सुनील उनियाल गामा, मेयर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें