फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: कल से देहरादून में खुलेंगी दुकानें, बैंक और सरकारी दफ्तर, आठ बसों से 161 प्रवासियों को रवाना किया राजस्थान

Sun, 03 May 2020 10:34 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लागू लॉकडाउन के दौरान कल से दून की दुकानें, बैंक और केंद्र व राज्य के सरकारी दफ्तर खुलेंगे। हालांकि इस दौरान सरकारी दफ्तरों में आम आदमी की इंट्री प्रतिबंधित होगी। सभी कार्यालयों व दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी होगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से रविवार को इसके आदेश जारी किए गए। उन्होंने बताया कि देहरादून को अब ऑरेंज जोन में रखा गया है। जिसे देखते हुए लोगों को जरूरी राहत दी जा रही है।

161 राजस्थानी प्रवासियों को भेजा घर

लॉकडाउन में देहरादून व आसपास के इलाकों में फंसे 161 राजस्थानी प्रवासियों को रविवार को घर भेजा गया। सभी को रोडवेज की आठ बसों से पहले हरिद्वार पहुंचाया गया जहां से राजस्थान परिवहन निगम की बसों से घर भेजा गया। हालांकि राजस्थान रोडवेज बसों की संख्या कम होने पर उत्तराखंड की छह बसें भेजनी पड़ीं।
विज्ञापन


बता दें, लॉकडाउन के चलते राजस्थान के 161 लोग 22 मार्च से देहरादून, विकासनगर, हरबर्टपुर में फंसे थे। केंद्र से छूट मिलने के बाद विकासनगर, हरबर्टपुर से देहरादून लाया गया और फिर रविवार सुबह रोडवेज की आठ बसों से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। यहां से राजस्थान परिवहन निगम की बसें इन लोगों को लेने पहुंची थीं।

मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर ने बताया कि राजस्थान के यात्रियों की संख्या अधिक होने और परिवहन निगम की गाड़ियां कम होने की वजह से उत्तराखंड परिवहन निगम की छह बसें भी लगानी पड़ीं। मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को लाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार और शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार लोगों को लाया जा रहा है।

90 बसों से 2700 लोगों को भेजा
जिला प्रशासन ने रविवार को 90 बसों के जरिये प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 2700 लोगों को रवाना किया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर के लिए बसें रवाना की गईं। सोमवार को भी दून में फंसे अन्य जिलों के लोगों को भेजा जाएगा। लोगों को रवाना करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें