फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून जिले में 15 दरोगा हुए इधर से उधर 

Tue, 08 May 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
देहरादून जिले में 15 दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है। इनमें करनपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पुजारा को लाइन हाजिर किए जाने के बाद उनके स्थान पर चौकी जिम्मेदारी प्रमोद कुमार को दी गई है।
विज्ञापन


इनके अलावा अरुण त्यागी को क्लेमेंटटाउन थाने से चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट, प्रदीप रावत को एंटीह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल से चौकी प्रभारी लक्खीबाग, मुकेश डिमरी को थाना मसूरी से चौकी प्रभारी जौलीग्रांट बनाया गया है।

वहीं लाइन में कई महीनों से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे सुनील नेगी थाना वसंत विहार, दीपक सिंह रावत  को थाना कालसी, सूरज कंडारी को थाना मसूरी, हिमानी चौधरी को थाना विकासनगर, दीपक धारीवाल को थाना ऋषिकेश, ओमवीर सिंह को थाना क्लेमेंटटाउन, सुरेंद्र सिंह राणा को थाना रायपुर, अजय पसबोला को थाना पटेलनगर और संजय मिश्रा को थाना पटेलनगर भेजा गया है। महिला सब इंस्पेक्टर भावना कर्णवाल को थाना ऋषिकेश से थाना क्लेमेंटटाउन ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें