भाजपा में टिकट को लेकर हुए घमासान से कुहासा के बादल छट गए हैं। भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह को थराली से उपचुनाव लिए भाजपा ने टिकट दे दिया है।
मंगलवार को भाजपा ने उनके नाम की घोषणा कर दी। सोमवार को मुन्नी देवी ने उपचुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा था। सोमवार को नामांकन के पांचवें दिन तीन नामांकन प्रपत्र बिके, जिसमें पहले माकपा के प्रत्याशी कुंवर राम ने आवेदन लिया।
कांग्रेस के जीतराम ने भी सोमवार को नामांकन प्रपत्र खरीदा, जिसके बाद भाजपा की जिला पंचायत सदस्य और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह ने भी निर्वाचन अधिकारी से नामांकन प्रपत्र खरीदा था। यही नहीं गुड्डू और बलवीर दोनों टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चेतावनी भी दे रहे हैं।