फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Disaster: देहरादून की आपदा ने सहारनपुर मुरादाबाद को भी दिया गहरा दर्द, कई लोगों की गई जान

Sun, 21 Sep 2025 06:33 PM IST
अलका त्यागी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून

सार

दून की आपदा का दर्द और शोर इस समय दूसरे राज्यों तक गूंज रहा है। किसी ने अपना भाई खोया है तो किसी ने अपना बेटा तो कोई अपने पति को खोने के दर्द से सदमे में है।
विज्ञापन
देहरादून के माजडा में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून में आई आपदा ने द्रोणनगरी ही नहीं बल्कि यूपी के सहारनपुर और मुरादाबाद को भी गहरा दर्द दिया है। आपदा में हुई मौत में सबसे ज्यादा इन दोनों जिलों के लोगों की जान गई है। कोई अपने परिवार को पालने के लिए काम के सिलसिले से दून में आया था तो कोई अन्य काम से दून में रह रहा था।

विज्ञापन


दून की आपदा का दर्द और शोर इस समय दूसरे राज्यों तक गूंज रहा है। किसी ने अपना भाई खोया है तो किसी ने अपना बेटा तो कोई अपने पति को खोने के दर्द से सदमे में है। अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अब भी लापता हैं। आपदा ने सहस्रधारा, मजाडा, कार्लीगाड, मालदेवता, परवल, फुलेत, चामासारी समेत कई जगह कहर बरपाया था। आपदा ने दून को तो दर्द दिया ही साथ ही यूपी के सहारनपुर और मुरादाबाद के भी कई परिवारों को उजाड़ दिया। अब तक आपदा में मुरादाबाद के 12 लोगों की मौत हुई है जबकि दो अब भी लापता है।

Uttarakhand:  आपदा में बिजली जाए तो 1912 नंबर मिलाएं,  प्रभावित क्षेत्रों के लिए टोल फ्री नंबर किया गया जारी
विज्ञापन


वहीं, सहारनपुर के छह लोग लापता हुए थे। इसमें अब तक चार लोगों के शव मिल चुके है जबकि दो लोग लापता है। वहीं, कैंट क्षेत्र से बहे अमरोहा के दो लोगों के शव भी बीते दिनों मिल चुके हैं। 

विज्ञापन

कमाने आए थे लेकिन लौटकर नहीं जा सके
आपदा में जान गंवाने वाले हर किसी की कहानी बड़ी मार्मिक है। सहारनपुर के छह लोग आपदा के एक सप्ताह पहले ही मालदेवता में पत्थर तोड़ने के काम के लिए आए थे। कमाने के बाद सभी घर लौटने के इंतजार में थे लेकिन आपदा ने ऐसा कहर बरपाया कि कोई लौटकर नहीं जा सका।

जिंदगी की आस में लापता लोगों की तलाश
जिंदगी की आस में अब भी किसी की मलबे में तलाश की जा रही है तो किसी की एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें रेस्क्यू कार्य में लगी हुई हैं। सहारनपुर के लापता दो लोगों को अब भी उम्मीद है कि वह वापस आएंगे। वहीं, मुरादाबाद के भी लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें