फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे: अब 12 किमी अंडरपास का एक साल का अध्ययन शुरू,  245 कैमरा ट्रैप लगाए गए

Thu, 16 Apr 2026 11:09 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर 12 किमी अंडरपास में एक साल का अध्ययन शुरू किया गया है। अभी यहां 245 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इसके जरिये वन्यजीवों के मूवमेंट से जुड़ी जानकारी जुटानी है।

विज्ञापन
दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेस वे डाट काली मंदिर जाने वाले रास्ते पर लगा बोर्ड। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बने 12 किमी अंडरपास पर भारतीय वन्यजीव संस्थान ने एक साल का अध्ययन शुरू किया है, इसके तहत किस मौसम में वन्यजीवों का मूवमेंट कैसा रहता है, समेत अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है, यहां 245 कैमरा ट्रैप लगे हैं आने वाले दिनों में इन्हें और बढ़ाया जाएगा।

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बने अंडरपास में वन्यजीवों के मूवमेंट को लेकर अध्ययन किया गया था। इनमें तेंदुआ, हाथी समेत अन्य वन्यजीवों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इसके अलावा वन्यजीवों के टाइमिंग पैट्रर्न का भी पता चला था। यह अध्ययन चालीस दिन का था, अब भारतीय वन्यजीव संस्थान और गहन जानकारी के लिए वर्षभर अध्ययन करने का काम शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Doon-Delhi Expressway: वाहनों की गिनती के लिए गठित होगी डाटा विश्लेषण टीम, आकलन के बाद बनेगी यातायात रणनीति

वन्यजीवों से जुड़ी गहन जानकारी मिल सकेगी

भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक बिलाल हबीब कहते हैं कि अंडरपास में एक साल का अध्ययन शुरू किया गया है। अभी 245 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, योजना है कि सभी खंभों पर कैमरा ट्रैप (500 से अधिक) लगाए जाएं। इसके जरिये वन्यजीवों के मूवमेंट से जुड़ी जानकारी जुटानी है।

विज्ञापन


इसमें अलग-अलग मौसम में वन्यजीवों का मूवमेंट कैसा रहता है, किस समय अधिक रहता है, पता करने का प्रयास किया जाएगा। अभी अध्ययन में 18 अलग- अलग वन्यजीवों की प्रजातियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। संभव है कि एक साल के अध्ययन में और वन्यजीव रिपोर्ट हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें