फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun DAV College: छात्रनेता और महिला प्रोफेसर में विवाद, क्रॉस केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 09 Dec 2022 11:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

विवाद की शुरुआत छात्रनेता अंकित बिष्ट और प्रोफेसर के बीच एडमिशन से संबंधित बात पर हुई। छात्रनेता का कहना है कि प्रोफेसर ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में दाखिले को लेकर एनएसयूआई के छात्रनेता और महिला प्रोफेसर के बीच विवाद हो गया। प्रोफेसर ने छात्रनेता पर छेड़खानी की धाराओं में और छात्रनेता ने प्रोफेसर पर जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत छात्रनेता अंकित बिष्ट और प्रोफेसर के बीच एडमिशन से संबंधित बात पर हुई। छात्रनेता का कहना है कि प्रोफेसर ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी। विवाद बढ़कर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. केआर जैन तक पहुंच गया।

Uttarakhand: भोजन माता संगठन ने दायर की है याचिका, हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन


उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रोफेसर नहीं मानीं। उन्होंने छात्र नेता और अन्य के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मानहानि, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर छात्रनेता भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रोफेसर के खिलाफ बदतमीजी, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि प्रोफेसर ने तहरीर में कहा कि वह प्रवेश समिति कार्यालय में दाखिले के लिए बैठी थीं। आरोप है कि इस दौरान अंकित ने अभद्रता करते हुए शरीर पर हाथ लगाया। उधर, अंकित बिष्ट ने कहा कि वह दाखिले के लिए गए थे। तभी वहां बैठी प्रोफेसर ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें