फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों की नायगांव में पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों घायल

Sun, 01 Nov 2026 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से जा रहे रुड़की निवासी शमीम और शहजाद को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से जा रहे रुड़की निवासी शमीम और शहजाद को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात पटेलनगर क्षेत्र में नयागांव के पास पुलिस की टीम सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने रुकने के बजाय बुडपुर की तरफ भागना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाशों के उपचार की जानकारी ली। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


कई थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं में शामिल
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर थाना क्षेत्रों में नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों शनिवार रात भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास है। वे पहले भी कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें