फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: महिला से दुष्कर्म की कोशिश और उसके भाई की हत्या में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, 2018 से था फरार

Fri, 15 Dec 2023 12:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

मुकदमे में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, दो आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला से दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने को लेकर उसके भाई की हत्या में फरार 50 हजार का इनामी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह हरिद्वार जिले से साल 2018 से फरार था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार जिले के रानीपुर थाने में साल 2018 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि, दो आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


इनमें वीर सिंह सैनी उर्फ भगत निवासी लेबर कालोनी, बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार को बीते 29 नवंबर को रामजीवाला छकड़ा थाना मंडावर जिला बिजनौर स्थित मंदिर से बाबा के वेश में गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसका भतीजा बलवीर सिंह फरार रहा। गुरुवार रात हरिद्वार के एक ढाबे से उसे गिरफ्तार किया गया। वह ढाबे पर नौकरी कर रहा था। इससे पहले ट्रक क्लीनर का काम किया।

Dehradun: दो करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे बनाता था लोगों को शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों ने 10 अगस्त 2018 को केस दर्ज कराने वाले व्यक्ति की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। जिसका विरोध उसके भाई ने किया तो आरोपी वीर सिंह, बलवीर और विरेन्द्र ने हेमंत के साथ मारपीट कर उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। वीरेन्द्र को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। वीर सिंह व बलबीर सिंह तब से लगातार फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें