फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: हाई प्रोफाइल एलएसडी और हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, डार्क वेब से मंगवाते थे ड्रग्स

Sun, 28 Apr 2024 08:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun Crime News: आरोपियों से बड़ी मात्रा में एलएसडी बरामद हुई है। इसकी सप्लाई वह शिक्षण संस्थानों के छात्रों को करने वाले थे।
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग्स लीसर्जिक एसिड डाईएथिलेमाइड (एलएसडी) और हेरोइन के साथ कोबरा गैंग के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक शिक्षण संस्थान का वर्तमान और एक पूर्व छात्र शामिल है।

विज्ञापन


तीनों आरोपी डार्क वेब के माध्यम से बंगलूरू के एक ड्रग्स डीलर के संपर्क में थे। डीलर उन्हें कुरियर के माध्यम से एलएसडी और हेरोइन की सप्लाई करता था। पुलिस इन आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक यहां पर एलएसडी की सप्लाई करने वाले हैं। पुलिस ने नंदा की चौकी पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच दो कारों को रोका गया, इनमें तीन युवक सवार थे। कारों की तलाशी ली गई तो एलएसडी की 2058 ब्लॉट्स बरामद हुईं। इसके अलावा छह ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। आरोपियों के दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


Rishikesh: यूपी-नोएडा से घूमने आया आठ लोगों का ग्रुप, नहाते समय युवक-युवती गंगा में बहे, तलाश जारी

आरोपियों ने अपने नाम रजत भाटिया निवासी मकान नंबर 22, हकीकत नगर, थाना सदर जिला सहारनपुर, शिवम अरोड़ा निवासी मकान नंबर 20ए हकीकतनगर और कृष गिरोटी निवासी मकान नंबर 11सी, ईदगाह, चकराता रोड, देहरादून बताए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे। यहां उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद वे कोबरा गैंग के संपर्क में आए। कोबरा गैंग ने उन्हें एलएसडी सप्लाई करने का काम दिया।

इसके बाद तीनों शिक्षण संस्थानों में एलएसडी सप्लाई करने लगे। रजत भाटिया बंगलूरू के एलएसडी डीलर से डार्क वेब के माध्यम से संपर्क में रहता है और उससे कुरियर के माध्यम से एलएसडी मंगवाता है। कृष गिरोटी एक शिक्षण संस्थान का छात्र है, जबकि शिवम अरोड़ा पूर्व छात्र है। पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया के जिम्मे रहता है।
विज्ञापन

एक बड़े एलएसडी डीलर का नाम आया सामने

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है। इस पूछताछ में आरोपियों ने एक बड़े एलएसडी डीलर का नाम बताया है। इसकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पकड़ी गई एलएसडी की यह अब तक की सबसे बड़ी मात्रा है। कोबरा गैंग पर लगातार पुलिस नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि इस गैंग के अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजपुर पुलिस ने भी इस गैंग के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें