फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रेमनगर के मोहनपुर में सैलून के बाहर पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Nov 2025 07:38 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मृतक अरुण कुमारदो माह पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर सुद्धोवाला जेल से बाहर आया था। सोमवारको सैलून के बाहर उनकी हत्या हो गई।
विज्ञापन
देहरादून के मोहनपुर में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार को दिन ढलते ही सरेबाजार एक सैलून के बाहर युवक की हत्या कर दी गई। चश्मदीदों के मुताबिक अरुण कुमार (38) की एक अन्य व्यक्ति के साथ गुत्थमगुत्था और मारपीट हुई। अरूण अचेत हो गया तो आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बताती रही और हत्या या झगड़े में मौत के बीच उलझी रही। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन


मृतक अरुण कुमार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था और कुछ साल से प्रेम नगर के स्मिथ नगर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वह दो माह पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर सुद्धोवाला जेल से बाहर आया था। उससे पहले ई-रिक्शा चलाता था।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि मरने वाले के शरीर पर हथियार से चोट का निशान नहीं हैं, न ही गर्दन पर कोई निशान नजर आ रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। आरोपी अजय को हिरासत में ले लिया गया है। अरुण कि नाक पर खून मिला है, जो मुक्के की चोट से आया हो सकता है। आरोपी अजय ने पूछताछ में आपसी रंजिश की बात स्वीकार की है और उसके चेहरे पर ब्लेड के घाव हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कुछ समय पहले ही हुआ था दोनों का झगड़ा
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अरुण कुमार मोहनपुर में नाई की दुकान पर बाल रंगवाने गया था। शाम 5:38 बजे जब वह दुकान से बाहर निकला, तो उसका श्यामपुर कॉलोनी के रहने वाले अजय किशोर देवली से विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, अजय से अरुण का कुछ समय पहले भी झगड़ा हुआ था। उनके बीच शराब पीने के दौरान मारपीट हुई थी, जिससे आपसी रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों एक दूसरे को मुक्के मारने लगे और गर्दन में कोहनी कसने लगे। उसी दौरान अरुण ने ब्लेड से अजय के चेहरे और शरीर पर हमला किया, जिससे उसके चेहरे पर कट लगा। उसके खून के छींटे अरुण के कपड़ों पर भी पड़े। करीब पांच से सात मिनट बाद अजय फरार हो गया और अरुण को सड़क पर घुटने के बल बेहोशी की हालत में बेसुध मिला। सूचना मिलने पर प्रेम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। अरुण की मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम ने शुरुआती निरीक्षण के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

प्रेमनगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के संबंध में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मरने वाले और हिरासत में लिए गए आरोपी के घर का रास्ता एक ही है। दोनों में पुराना झगड़ा सामने आया है। अभी तक की जांच में मृतक के शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मृत्यु का कारण साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारण की सटीक जानकारी मिलेगी। किन परिस्थितियों में मृतक की मृत्यु हुई, इसकी विस्तृत विवेचना की जा रही है।
- अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें