ऐसे करता था ठगी
आरोपी वर्क फ्रॉम होम में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को फर्जी होटल की साइट तैयार कर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ देता था। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग का टास्क देकर कमीशन कमाने का लालच देता था। पहले कुछ धनराशि दी जाती थी। बाद में मोटी कमाई का लालच देकर विभिन्न टास्क के रूप में राशि जमा कराता था। इसके बाद रिफंड के नाम पर और राशि जमा कराई जाती थी।
आरोपी का चीन तक नेटवर्क, वहां के लोगों के लिए खोलता था डमी खाते
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी का नेटवर्क चीन तक फैला है। आरोपी ने बताया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चीन के ग्राहकों के लिए डमी बैंक खाते खोलते हैं। यह खाते गुजरात (सूरत, बड़ौदा), दिल्ली एनसीआर (गुरुग्राम, नोएडा) और पंजाब (लुधियाना) में खोले जाते हैं। इसके बदल में भारी कमीशन का भुगतान चीन के ग्राहकों की ओर से दिया जाता है। आरोपी ने खुद के दो खातों को दो दिन तक संचालित करने देने के लिए 4.78 लाख रुपये में चीन के ग्राहक को दिया।
यह सभी खाते करंट अकाउंट खाते होते हैं। विदेशी लोग यह खाते क्रिप्टो खरीद के लिए उपयोग में लेते हैं और मनी ट्रेल मिटा दिया जाता है। बाद में इन बैंक खातों का इस्तेमाल वे विभिन्न फर्जी निवेश मॉडल में पैसा लेने के लिए करते हैं। आरोपी ने बताया कि अब कृषि फर्मों, सोसायटी के नाम पर खाते खोले जा रहे हैं। क्योंकि, वह सुरक्षा से बचने के लिए आसान हैं।
इन प्रदेशों में दर्ज हैं मुकदमे
तेलंगाना 12, दिल्ली नौ, उत्तर प्रदेश चार, छत्तीसगढ़ तीन, उत्तराखंड दो, महाराष्ट्र दो, हरियाणा दो, कर्नाटक दो, चंडीगढ़ एक।