फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 21 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, चीन तक फैलाया नेटवर्क, ऐसे लगाता था चपत

Fri, 27 Oct 2023 09:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun Crime News:  आरोपी का नेटवर्क चीन तक फैला है। आरोपी ने बताया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चीन के ग्राहकों के लिए डमी बैंक खाते खोलते हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर देशभर में लोगों को ठगने वाले गैंग के सरगना को एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 855 मामलों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लोगों से 21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपी के तार चीन से भी जुड़े हैं। आरोपी अन्य साथियों के साथ चीन के क्लाइंट के लिए डमी खाते भी खोलता है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन जॉब की तलाश में थी। उन्हें व्हट्सएप पर मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें मैरिओट बोनवॉय होटल ग्रुप के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया गया। इसके बाद टेलीग्राम एप पर @सोनिया2343 का मैसेज प्राप्त हुआ। जिसने स्वयं को होटल से होना बताया। ऑनलाइन कमाई का लालच दिया। शुरुआत में ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर कमीशन के रूप में कुछ राशि भी दी गई। इसके बाद मोटी कमाई का लालच देकर विभिन्न टास्क देकर विभिन्न्न खातों में 19.94 लाख रुपये जमा करा लिए।

Dehradun registry fraud: मुख्य आरोपी रहे केपी सिंह ने खुद के नाम पर तैयार कराई थी फर्जी वसीयत, ऐसे किया खेल
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। तकनीकी जांच में आरोपी का हरियाणा से संबंध होना पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम को हरियाणा भेजा गया। पुलिस ने आरोपी रुषभ शर्मा निवासी सेक्टर नौ, गुरुग्राम, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी के चार खातों की 85 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे करता था ठगी

आरोपी वर्क फ्रॉम होम में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को फर्जी होटल की साइट तैयार कर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ देता था। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग का टास्क देकर कमीशन कमाने का लालच देता था। पहले कुछ धनराशि दी जाती थी। बाद में मोटी कमाई का लालच देकर विभिन्न टास्क के रूप में राशि जमा कराता था। इसके बाद रिफंड के नाम पर और राशि जमा कराई जाती थी।

आरोपी का चीन तक नेटवर्क, वहां के लोगों के लिए खोलता था डमी खाते

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी का नेटवर्क चीन तक फैला है। आरोपी ने बताया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चीन के ग्राहकों के लिए डमी बैंक खाते खोलते हैं। यह खाते गुजरात (सूरत, बड़ौदा), दिल्ली एनसीआर (गुरुग्राम, नोएडा) और पंजाब (लुधियाना) में खोले जाते हैं। इसके बदल में भारी कमीशन का भुगतान चीन के ग्राहकों की ओर से दिया जाता है। आरोपी ने खुद के दो खातों को दो दिन तक संचालित करने देने के लिए 4.78 लाख रुपये में चीन के ग्राहक को दिया।

यह सभी खाते करंट अकाउंट खाते होते हैं। विदेशी लोग यह खाते क्रिप्टो खरीद के लिए उपयोग में लेते हैं और मनी ट्रेल मिटा दिया जाता है। बाद में इन बैंक खातों का इस्तेमाल वे विभिन्न फर्जी निवेश मॉडल में पैसा लेने के लिए करते हैं। आरोपी ने बताया कि अब कृषि फर्मों, सोसायटी के नाम पर खाते खोले जा रहे हैं। क्योंकि, वह सुरक्षा से बचने के लिए आसान हैं।

इन प्रदेशों में दर्ज हैं मुकदमे

तेलंगाना 12, दिल्ली नौ, उत्तर प्रदेश चार, छत्तीसगढ़ तीन, उत्तराखंड दो, महाराष्ट्र दो, हरियाणा दो, कर्नाटक दो, चंडीगढ़ एक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें