फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: भाऊवाला में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने युवक को बहाने से बुलाया फिर गोली मारकर कर दी हत्या

Tue, 03 Jun 2025 09:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाऊवाला में बदमाशों ने युवक को बहाने से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। एक युवती के कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाशों ने युवक को पहले किसी बहाने से मौके पर बुलाया और फिर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त और हत्यारों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती के कारण रंजिश मेंघटना को अंजाम  दिया गया। सेलाकुई क्षेत्र का रहने वाला रोहित नेगी क्षेत्र में ही प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। उसे सोमवार देर रात करीब ढाई बजे डीबीआइटी चौक पर अजहर मालिक ने बुलाया था। नेगी अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा।

अज़हर वहां पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद था। उसने चालक सीट पर बैठे रोहित नेगी के गले से पिस्तौल सटाकर गोली चला थी। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय की एक युवती रोहित नेगी के दोस्त के साथ रहती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सांविधानिक संकट; पंचायती राज एक्ट में संशोधन के अध्यादेश को नहीं मिली मंजूरी, राजभवन ने लौटाया
विज्ञापन


यह बात अजहर को पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर रोहित नेगी और अजहर की रंजिश शुरू हो गई।  एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि चौक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। गोली मारने वालों की तलाश में चार टीमें बनाई गई हैं। अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें