फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: 38वें राष्ट्रीय खेल...पुरस्कारों के लिए 905 ऑनलाइन आवेदन मिले, प्रक्रिया आगे बढ़ी

Tue, 03 Jun 2025 09:23 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

38वें राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए 905 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। एक जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 के मध्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों की जानकारी मांगी थी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई थी।
विज्ञापन
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। खेल निदेशालय को नकद पुरस्कार के लिए कुल 905 ऑनलाइन आवेदन मिल चुके हैं।

खेल निदेशालय ने बीती 15 अप्रैल को आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें एक जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 के मध्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों की जानकारी मांगी थी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई थी। खेल निदेशालय के प्रभारी अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: भाऊवाला में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने युवक को बहाने से बुलाया फिर गोली मारकर कर दी हत्या
विज्ञापन


अब एक विशेष समिति इन सभी आवेदनों की जांच करेगी। इसके बाद जो भी खिलाड़ी और प्रशिक्षक निर्धारित मानदंडों को पूरा करेंगे, उन्हें नियमानुसार नकद पुरस्कार प्रदान करने के संबंध में आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें