फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शादी डॉट कॉम के जरिये संपर्क में आया, ड्रग इंस्पेक्टर बताकर शादी और नौकरी का झांसा दिया, ठगे 34 लाख

Tue, 18 Aug 2026 10:36 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पीड़िता ने बताया कि वह कैलाश अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करती हैं। शादी डॉट कॉम पर रिक्वेस्ट आई। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद कोड्रग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताया। इसके बाद ठगी हुई।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी डॉट कॉम पर युवती से संपर्क कर शादी का झांसा देने और नर्सिंग की नौकरी लगवाने के नाम पर 34 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक व्यक्ति पर सरकारी अधिकारियों से जान-पहचान होने का दावा कर रकम ऐंठने का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रीति ने बताया कि वह कैलाश अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करती हैं। 25 जून को शादी डॉट कॉम पर चारू चंद्र जोशी के नाम से रिक्वेस्ट आई। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को हल्द्वानी का निवासी और डीजी हेल्थ में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताया। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हो गई।

आरोप है कि चारू चंद्र ने बाद में नर्सिंग परीक्षा में चयन कराने का भरोसा दिलाया। उसने डीजी हेल्थ के अधिकारियों से जान-पहचान होने की बात कहते हुए चयन के लिए 32 लाख रुपये की जरूरत बताई। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में कई लोगों और संस्थाओं के नाम से भेजे गए क्यूआर कोड पर पीड़िता से रकम ट्रांसफर कराई गई।
विज्ञापन


Rudrapur: 15 अगस्त को हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त; रामपुर भागने की थी योजना

विज्ञापन

शिकायत में दिए गए विवरण के मुताबिक अलग-अलग क्यूआर कोड के माध्यम से करीब 19.02 लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा पीड़िता का दावा है कि उसने अपनी शादी के लिए जमा किए गए स्त्रीधन के सोने को गिरवी रखकर चारू चंद्र जोशी को करीब 15 लाख रुपये नकद दिए। प्रीति का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी पूरी जमा पूंजी हड़प ली।

रकम देने के बाद जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर क्यूआर कोड से हुए लेनदेन, बैंक खातों, मोबाइल नंबर और आरोपी के बताए विभागीय पद से जुड़े दावों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें