फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या, बाथरूम में मिला शव, अकेले रहते थे बुजुर्ग

Tue, 10 Dec 2024 08:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव बाथरूम में मिला। जीएमएस रोड के अलकनंदा एन्क्लेव में 76 वर्षीय बुजुर्ग अकेले रहते थे।

विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएमएस रोड स्थित पॉश कॉलोनी अलकनंदा एन्क्लेव में अकेले रहने वाले एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या कर दी गई। बुजुर्ग ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर थे। उनके शरीर को चाकुओं से बुरी तरह गोदा गया था। पड़ोसियों ने घर में आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी जिस पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चंद मिनट बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ पड़ोसियों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।पुलिस को घटना की जानकारी सोमवार रात करीब आठ बजे मिली। यहां 25 अलकनंदा एन्क्लेव पर बृज निवास नाम से अशोक कुमार गर्ग का मकान है।

पुलिस अंदर पहुंची तो मकान के मुख्य हिस्से में कोई नहीं था। घर की सारी लाइटें खुली थीं। घर के पिछले हिस्से में देखा तो वहां भी सारी लाइटें जल रही थीं। बाथरूम से कराहने की आवाज आ रही थी। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग अशोक कुमार गर्ग घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन चंद मिनट के इलाज के बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, हिमाचल में दो की मौत; फंसे 1300 सैलानी निकाले

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अशोक कुमार गर्ग के बारे में पता चला है कि वह 2008 में ओएनजीसी के इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ साल पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी गुरुग्राम और एक चेन्नई में रहती है। अशोक कुमार गर्ग के पेट और छाती पर चाकू से कई घाव किए गए हैं। उन्हें क्यों और किसने मारा इस बात की जांच की जा रही है। जांच के लिए एसओजी और पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें