फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रायपुर में वाइन शॉप के बाहर हुआ विवाद; फायरिंग में दो राहगीरों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Fri, 03 Jul 2026 10:45 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Crime News: वाइन शॉप के बाहर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने कथित तौर पर गोली चला दी।
विज्ञापन
फायरिंग में घायल हुआ राहगीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम रिंग रोड स्थित छह नंबर पुलिया के पास शराब के ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है, जबकि फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार, छह नंबर पुलिया स्थित शराब के ठेके के बाहर कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोलियां चलने से मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर टिप्पणी से फंसे लैंसडौन MLA: कहा-राजनीतिक विद्वेष भावना से बयान किया जा रहा प्रसारित

फायरिंग में नवीन राणा (39) और कविंद्र शर्मा (25) गोली लगने से घायल हो गए। नवीन राणा के कंधे में गोली लगी है। वह एक मोबाइल कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करते हैं और उनका उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा है। वहीं कविंद्र शर्मा के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उन्हें तत्काल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि फायरिंग करने वालों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कई लोग शराब के ठेके के बाहर धरने पर बैठ गए और ठेका हटाने की मांग करने लगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पहले भी इस ठेके का विरोध कर चुके हैं। उनका आरोप है कि ठेके के कारण आए दिन झगड़े, मारपीट और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होती रहती है। लोगों ने प्रशासन से ठेका तत्काल हटाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें