फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने पर कार्रवाई; होटल मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने हिरासत में लिए 79 लोग

Sun, 05 Jul 2026 11:09 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अपराध और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान होटल में अवैध रूप से शराब पीने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
हिरासत में लिए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल में बिना लाइसेंस और परमिट के ग्राहकों को शराब परोसने के आरोप में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे शराब पी रहे 79 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि जनपद में अपराध और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। बताया कि ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल तंदूर नाइट में पुलिस टीम ने छापा मारा। जांच में पाया गया कि होटल में बिना वैध लाइसेंस या परमिट के लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। मौके से शराब की खुली बोतलें और डिस्पोजल गिलास भी बरामद किए गए।

देहरादून में दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष: दशहरा ग्राउंड में नुकीली वस्तु से हमला, मुजफ्फरनगर का युवक गंभीर
विज्ञापन


पुलिस ने होटल संचालक मकान सिंह (38) निवासी ट्रांसपोर्टनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा पटेलनगर क्षेत्र में सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों और वाहनों में खुलेआम शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस ने 41 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई।पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को मयखाना बनाने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें