फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू, यहां जानिए किन कॉलेजों में कितनी सीटें 

Fri, 18 May 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Admission - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

12वीं के बाद दून के कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। एक ओर एसजीआरआर पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है तो दूसरी ओर एमकेपी में दस जून से पंजीकरण शुरू होगा। डीएवी और डीबीएस में भी जून के दूसरे सप्ताह से नए सत्र के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आना बाकी है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस कॉलेज में किस कोर्स में कितनी सीटों पर एडमिशन का मौका है... 

विज्ञापन


एसजीआरआर में 20 जून तक भरें मेरिट फॉर्म
12वीं के बाद एसजीआरआर पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज में 20 जून तक ऑनलाइन मेरिट फॉर्म भरा जा सकता है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से मेरिट जारी की जाएगी। कॉलेज प्राचार्य वीए बौड़ाई के मुताबिक, 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट बनेगी। पीजी कोर्सेज में ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

कोर्सवार इन सीटों पर मौका
बीएससी
रसायन विज्ञान : 320
गणित : 230
वनस्पति विज्ञान : 240
भौतिक विज्ञान : 240
जंतु विज्ञान : 240
भूगर्भ विज्ञान : 80

बीए
अर्थशास्त्र : 80
अंग्रेजी साहित्य : 80
राजनीति शास्त्र : 80
समाज शास्त्र : 80
हिंदी साहित्य : 80
इतिहास : 80
गणित : 10
एमएससी 
रसायन विज्ञान : 25
गणित : 50
भौतिक विज्ञान : 20
एमए
अंग्रेजी : 40
अर्थशास्त्र : 40
गणित : 10
यह है कॉलेज की वेबसाइट : www.sgrrcollege.com

डीबीएस : जून के दूसरे सप्ताह से पंजीकरण
डीबीएस पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के लिए जून के दूसरे सप्ताह से पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्र वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। इसके बाद उनकी मेरिट भी वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन


किस कोर्स में कितनी सीटों पर मौका
बीएससी मैथ्स ग्रुप
फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स : 190 सीटें
फिजिक्स, मैथ्स और जियोलॉजी : 80 सीटें
फिजिक्स, मैथ्स और डिफेंस स्टडीज : 50 सीटें
बीएससी बायो ग्रुप
केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी : 230 सीटें
बॉटनी, जूलॉजी और जियोलॉजी : 40 सीटें
बीए : 270 सीटें (इकोनॉमिक्स, सोशल साइंस, ज्योग्राफी, डिफेंस स्टडीज, मैथ्स, हिंदी, इंग्लिश)
यह है वेबसाइट : www.dbscollegedehradun.in
 

एमकेपी : 10 जून से शुरू होंगे पंजीकरण
एमकेपी पीजी कॉलेज में नए सत्र का आगाज जून के दूसरे सप्ताह में होगा। कॉलेज में बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, बीकॉम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस साल भी मेरिट से ही एडमिशन किए जाएंगे।  

एमकेपी में सीटों की संख्या
बीए
हिंदी : 360
समाजशास्त्र : 300
राजनीति विज्ञान : 300
अर्थशास्त्र : 180
अंग्रेजी : 300
मनोविज्ञान : 100
इतिहास : 120
संगीत : 40
चित्रकला : 100
गृह विज्ञान : 100
गणित : 30
संस्कृत : 60

बीकॉम : 300
बीएससी : 120 (केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी)
एमएससी : 20 (केमिस्ट्री)
एमए हिंदी : 60
एमए समाजशास्त्र : 60
एमए राजनीति विज्ञान : 60
एमए अर्थशास्त्र : 60
एमए अंग्रेजी : 60
एमए मनोविज्ञान : 30
यह है वेबसाइट : www.mkpcollege.in

डीएवी : दाखिल के लिए पंजीकरण जून में, बैठक आज
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की प्रक्रिया जून के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। बैठक में बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम दाखिलों का पूरा कार्यक्रम तय किया जाएगा। कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट की करीब 12,800 सीटों पर दाखिले के लिए प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। मेरिट से दाखिलों की प्रक्रिया होगी, जिसमें ऑनलाइन फॉर्म भरने का भी विकल्प रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें