फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Disaster: घरों में भरा मलबा, तन पर कपड़ों के लिए भी तरसे, आशियानें न बचा पाने का आखों में दिखा दर्द

Sat, 20 Sep 2025 02:09 PM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून

सार

आपनी आंखों के सामने लोगों ने अपनी जीवनभर की जमापूंजी खो दी। बेघर हो गए। आसमान से ऐसी आफत बरसी कि सब कुछ तबाह कर गई।

विज्ञापन
मजाड़ा में घरों से सामान निकालते प्रभावित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपदा से कई गांवों में लोगों का सब कुछ तबाह हो चुका है। बरबादी के मंजर का डर लोगों की आंखों में साफ झलक रहा है। न तो लोगों के पास पहनने के लिए कपड़े हैं न ही और कुछ। एक-दो घर बचे हैं उनमें भी मलबा भरा हुआ है। कई जगह तो लोगों के आशियाने मलबे में बदल चुके हैं। वहीं, लोग जो कुछ सामान घरों में बचा है उन्हें बाहर निकालकर दूसरी जगह रख रहे हैं।

दून में आई आपदा ने लोगों को गहरा दर्द दिया है। आशियानें, दुकानें सब कुछ तबाह हो चुका है। सहस्रधारा, मजाडा, कार्लीगाड़, मालदेवता समेत अन्य क्षेत्रों में तबाही का मंजर लोगों को डरा रहा है। प्रभावितों के पास न तो कपड़े हैं न ही खाने पीने का सामान।

विज्ञापन


आंखों में तबाही का दर्द है और अपने घरों को देखकर आंसू झलक रहे हैं। कई लोग तो गांव से दूसरी जगह रह रहे है। वहीं, तबाही वाले गांवों में लोग कुछ एक जो सामान बचा है उसे निकाल रहे हैं और दूसरी जगह ले जा रहे हैं।

आपदा प्रभावित राजेश, विनोद, शीतल ने बताया कि आपदा के कारण घर में रखा सामान नष्ट हो चुका है। दूसरी जगह ही रात बिता रहे हैं। गांव का मंजर तक आंखों से देखा नहीं जा रहा है। संवाद

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बदली राजधानी दून की फिजा: तेजी से हो रहा जलवायु परिवर्तन का असर ला रहा है आपदा

जहां आशियाने बचे वहां मलबे से खराब हो गया सामान

आपदा में कई जगह लोगों के घर तक तबाह हो चुके हैं। ऐसे में जहां घर बचे हैं वहां मलबा भर गया है। इसके कारण मलबे से लोगों के घरोंं में रखा सामान खराब हो गया है। मलबे के कारण लोग घरों में भी नहीं रह पा रहे हैं।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें