सुनील तिवारी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'भागते रहो' में देहरादून की गलियां देखने को मिलेंगी। 'भागते रहो' शुक्रवार को दून के एक सिनेमा घर में रिलीज होगी। जिसमें हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता राजपाल यादव समेत दून के विभिन्न कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। फिल्म को देहरादून समेत मुंबई और भोपाल में फिल्माया गया है।
फिल्म के मुख्य किरदारों ने बुधवार को फिल्म का प्रमोशन किया। दोस्त का की भूमिका निभा रहे दून के बद्रीश छाबड़ा ने बताया कि फिल्म कुछ दोस्तों की कहानी है। जो करोड़पति बनने के चक्कर में दून की गलियों में घूमते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि फिल्म में हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता राजपाल यादव समेत दून के कई कलाकार है। जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। सभी कलाकार फिल्म की रिलीजिंग को लेकर बहुत उत्साहित है। उनका कहना है कि फिल्म के जरिए उन्हें बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।